फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   first in vaccination

टीकाकरण में मंडल में पहला स्थान

Tue, 19 Jan 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
first in vaccination
टीकाकरण के बारे में जानकारी देते सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ डॉ. शि? - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना वैक्सीन लगाने में जिले को मंडल में पहला व प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। कानपुर देहात दूसरे और फर्रुखाबाद तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण के टीकाकरण में 16 जनवरी को जिले में 267 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा था। कुल 4664 स्वास्थ्यकर्मियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। अब 28 और 29 जनवरी को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। टीका लगने के 45 दिन यानी पहला टीका लगने के 28 व दूसरा टीका लगने के 17 दिन बाद एंटीबॉडी बनना शुरू होती हैं। तब तक सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) के तत्वावधान में आयोजित बैठक में टीकाकरण के विषय में एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पहले चरण के दूसरे भाग में होने वाले टीकाकरण के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 50 शय्या अस्पताल, गुलाब सिंह अस्पताल औरैया, अयाना सीएचसी, सौ शय्या अस्पताल, फफूंद पीएचसी, धनवंतरी अस्पताल गेल में एक सत्र में टीकाकरण होगा। दिबियापुर सीएचसी में दो सत्र में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान डॉ. शलभ मोहन व डॉ. एमयू खान की टीम सभी केंद्रों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसी भी केंद्र पर टीकाकरण करवाने वाले की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल इलाज मुहैया कराया जाएगा। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मेडिकल ऑफिसर, कई मीडियाकर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर्स कोरोना की चपेट में आने से काल के गाल में चले गए। हमें इतना समय भी नहीं मिला की हम उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। अब जब वैक्सीन आई है तो इसे जरूर अपनाएं। ये पूरी तरह सुरक्षित है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीश अहमद अंसारी, सीफॉर की तरफ से राज्य प्रतिनिधि शशिधर द्विवेदी और कानपुर मंडल समन्वयक राशि गुप्ता, अनुपम मिश्रा व रतीश कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।

नहीं भेजा जाता ओटीपी
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण के लिए कोई ओटीपी भेजकर आधार नंबर या पैन नहीं मांगा जाता है। इस तरह के भ्रामक मैसेज या कॉल से बचना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग सभी कागजात रजिस्ट्रेशन के समय देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed