{"_id":"638648ad782c9c004a61af8d","slug":"firing-on-eunuchs-50-meters-away-from-the-police-station-auraiya-news-knp730914280","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: हमलावरों ने किन्नर पर झोंका फायर, फ्रिज में लगी गोली, तीन लोगों पर हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: हमलावरों ने किन्नर पर झोंका फायर, फ्रिज में लगी गोली, तीन लोगों पर हमला करने का आरोप
Wed, 30 Nov 2022 03:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 03:48 PM IST
सार
कुदरकोट थाने से 50 मीटर की दूरी पर रहने वाली किन्नर पर बदमाशों से फायर झोंक दिया। इस दौरान गोली फ्रिज में लगी। किन्नर से तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दीवार के इसी गैप से हुई थी फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में कुदरकोट थाने के पास किन्नर पर उसी के घर में तीन लोगों ने फायर झोंक दिया। किन्नर ने किसी तरह हमले से बचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कुदरकोट थाने से करीब 50 मीटर की दूरी पर रहने वाली किन्नर काजल ने पुलिस को बताया कि वह नेग मांगकर जीवन यापन करती हैं। सोमवार रात को वह अपने घर में थीं। रात करीब 11:30 बजे घर के बाहर खड़े होकर किसी ने आवाज दी। जब उसने सीढ़ियों से बाहर देखा तो तीन लोग बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
जैसे ही आवाज लगाई तो बाहर खड़े तीन लोगों ने दीवार के छेद से फायरिंग शुरू कर दी। बचाव के लिए वह अंदर की ओर भागीं तो गोली फ्रिज में जा धंसी। आरोप है कि कुदरकोट थाने की पुलिस को 50 मीटर की दूरी से घटना स्थल पर पहुंचने में काफी समय लग गया, जिससे आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने किन्नर से पूछताछ कर फ्रिज में गोली का निशान जांचा। किन्नर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को समथर इटावा में किन्नर समुदाय में आपसी विवाद हुआ था। दो लोगों ने हत्या की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष मुलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल से खोखा व कारतूस बरामद नहीं हुआ है।