फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firing in front of police in land dispute, car driver attacked with knife

Auraiya News: जमीन के विवाद में पुलिस के सामने फायरिंग, कार चालक पर चाकू से हमला

Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Firing in front of police in land dispute, car driver attacked with knife
घटना स्थल पर मौजूद पीड़ित विनोद यादव। - फोटो : घटना स्थल पर मौजूद पीड़ित विनोद यादव।
फफूंद (औरैया)। जमीन के विवाद को लेकर गांव पीपरपुर स्थित खेत में धान की रोपाई के लिए पहुंचे लोगों का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 पुलिस के पहुंचने पर एक पक्ष ने फायरिंग कर हमला कर दिया। वहीं, चाकू लगने से पीड़ित पक्ष का कार चालक घायल हो गया। आरोपियों ने खेत मालिक व उसके साथियों के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। बाद में आरोपी मौके से भाग गए।
फफूंद थाना के डांडी गांव निवासी विनोद यादव ने पीपरपुर में जून 2024 में खेत खरीदा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह मजदूरों को लेकर खेत में धान की रोपाई करवाने के लिए गए थे। तभी वहां पहुंचे पीपरपुर निवासी मनोज दुबे, श्याम दुबे, धर्मेंद्र दुबे, शानू दुबे व उनके साथियों ने जमीन का विवाद बताकर धान की रोपाई रुकवा दी। दोनों में झगड़ा होने पर विनोद ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

पीआरवी मौके पर पहुंच जाने पर मनोज और उनके साथ के लोग भड़क उठे और फायरिंग करने के साथ मजदूरों पर हमला कर दिया। वहीं, चाकू लगने से विनोद यादव का कार चालक बालकराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने विनोद यादव के पक्ष की तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पीआरवी की सूचना पर सीओ अजीतमल एमपी सिंह, फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले आरोपी मौके से भाग निकले। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

पांच दिन पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों ने दिलाया था जमीन पर कब्जा
पीड़ित विनोद ने बताया कि उन्होंने दिबियापुर निवासी मंजी व साधना से जून 2024 को जमीन खरीदी थी। एक जुलाई को जमीन का दाखिल-खारिज हुआ था। बेशकीमती जमीन होने के चलते गांव के मनोज व उसके साथी जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे थे।
मामले में जिलाधिकारी से शिकायत करने पर 12 जुलाई को तहसील व प्रशासनिक अधिकारियों ने मिशन समाधान के तहत जमीन पर कब्जा दिलवाया था। तभी से वह जमीन पर काम करवा रहे थे। गुरुवार को धान रोपाई के दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया।
आरोपी मनोज की मां बोलीं- धोखे से लिखवा ली गई थी जमीन
पीपरपुर में फायरिंग के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर भाग गए। आरोपी मनोज के घर पर सिर्फ उसकी पत्नी निर्मला देवी व मां जयरानी दुबे मौजूद मिलीं। जयरानी दुबे ने बताया कि विवादित चार बीघा जमीन उनकी थी।
पति स्व. राधेश्याम दुबे ने उस जमीन पर केसीसी करवाई थी। वर्ष 2018 में पति की मौत के बाद केसीसी का कर्जा अदा करने के लिए बेटे मनोज ने एक बीघा जमीन दिबियापुर निवासी लोगों को बेची थी।
मगर बैनामा करवाने वालों ने धोखाधड़ी कर चार बीघा से अधिक जमीन आठ लाख रुपये में अपने नाम करवा ली। जबकि जमीन की वर्तमान कीमत एक करोड़ रुपये के करीब है। बेटे ने आरोपियों के खिलाफ दीवानी भी कायम करवाई थी।

समय पर पहुंचती पुलिस तो न भाग पाते आरोपी
विनोद यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब काम शुरू करवाते वक्त ही आरोपियों ने बवाल कर दिया था। इसपर उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के 10 मिनट बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। वह पुलिस से बात कर रहे थे। तभी आरोपियों ने तमंचे से पांच फायर किए और गाड़ियां तोड़ने से साथ चालक को घायल कर दिया।
फायरिंग होने पर वह व उनके साथी बचने का प्रयास करते रहे। यदि सूचना पर थाना पुलिस सक्रिय होती तो आरोपी घटना करके मौके से भाग न पाते। बताया कि पुलिस को घटनास्थल के पास आरोपियों का एक झोला बरामद हुआ है। झोले में हथगोले थे। बाद में झोला थानाध्यक्ष अपने वाहन में रखकर थाना ले गए।

आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सीओ अजीतमल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन का विवाद मिशन समाधान में राजस्व टीम ने निस्तारित किया गया था। गुरुवार सुबह जमीन पर धान रोपाई के दौरान दोनों गुटों में मारपीट के बाद एक गुट की ओर फायरिंग की गई है।

मामले में विनोद यादव की तहरीर पर धर्मेंद्र दुबे, मनोज, शानू, श्यामू दुबे, गोलू सविता, विकास प्रजापति, छोटे दोहरे, गिर्राज सिंह आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाईं गईं हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed