फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fires are being extinguished in 432 villages with just one fire engine

Auraiya News: दमकल के महज एक वाहन से 432 गांवों में बुझाई जा रही आग

Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fires are being extinguished in 432 villages with just one fire engine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला। गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही गेहूं की पक चुकी फसल में आग लगनी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। ऐसे में सात थानों के अंतर्गत 432 गांवों में घटना होने पर दमकल विभाग के पास महज एक वाहन राहत व बचाव कार्य के लिए चुनौती पेश कर रहा है। इतने बढ़े दायरे में एक वाहन से घटनाओं से पार पाना काफी मुश्किल भरा है। मंगलवार को एक साथ दो जगह हुई आग की घटनाओं ने ऐसी ही परेशानी खड़ी कर दी। वाहन एक और दो जगह घटनाएं.....
बेला क्षेत्र के गांव हरदू में अग्निशमन विभाग का केंद्र है। यहां व्यवस्थाओं के नाम पर महज दमकल टीम के पास एक वाहन है। मंगलवार को बेला थाना क्षेत्र में दो जगह आग लगने की घटनाएं एक साथ हुईं। गांव औरों में जहां एक झोपड़ी में आग लगी तो बराहार में गेहूं की फसल में आग लगी। दमकल का वाहन पहले औरों पहुंचा। जहां आग पर काबू पाने के बाद वाहन बराहार पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों की माने तो दमकल का वाहन डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचा।
विज्ञापन

ऐसे में काफी कुछ गेहूं की फसल जल गई। हाईटेंशन लाइन का बिजली का तार टूटने से खेत में लगी आग तेज हवा के साथ तेजी से फैली। बता दें कि हरदू अग्निशमन केंद्र के दायरे में बिधूना, बेला, सहार, सहायल, अछल्दा, कुदरकोट व एरवाकटरा थाना क्षेत्र के 432 गांव आते हैं। एक गाड़ी के भरोसे राहत का बचाव का कार्य अपने आप में खानापूरी नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग भी है कि दमकल के वाहन बढ़ाए जाएं। इससे कि आग की घटना होने पर तेजी से राहत का कार्य किया जा सके। इस फायर स्टेशन से 20 से 40 किमी दूर तक वाहन को जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
बिधूना फायर स्टेशन पर वाहन की बढ़ोतरी को लेकर पूर्व में ही पत्राचार किया गया है। आग की घटनाओं को लेकर त्वरित वाहन को मौके पर भेजा जा रहा है।
-तेजवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
--------------------------
फोटो-18एयूआरपी 23- अस्पताल में टीम के साथ निरीक्षण करते मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह। स्रोत: कर्मचारी
होटल व अस्पताल समेत अन्य प्रतिष्ठानों का सीएफओ ने किया निरीक्षण
औरैया। गर्मी के दिनों आग की घटनाओं के मद्देनजर गुरुवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने शहर क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह गुरुवार तड़के कानपुर रोड स्थित पैराडाइज होटल, गर्ग नर्सिंग होम, शबनम आइस फैक्ट्री, होटल गौरी पैलेस समेत कुछ अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता जांचते हुए संचालकों को आग लगने की घटनाओं के संबंध में जरूरी सावधानी बरतने के लिए कहा। वहीं राहत व बचाव कार्य के लिए बारीकी भी बताई। इस दौरान दमकल की टीम ने प्रयोग करके भी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed