{"_id":"6988d57f1f20776ead06aa4a","slug":"firecracker-explodes-in-boys-hand-referred-to-saifai-auraiya-news-c-211-1-aur1020-139258-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बालक के हाथ में फटा पटाखा, सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बालक के हाथ में फटा पटाखा, सैफई रेफर
Sun, 08 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-अस्पताल में भर्ती घायल अंश। संवाद
बिधूना। कस्बा क्षेत्र के जवाहर नगर मोहल्ला स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान आए पटाखों में से एक बालक एक पटाखा चुपके से घर ले आया।
घर पर उसने पटाखा जलाने का प्रयास किया। इसी दौरान पटाखा उसके हाथ में ही फट गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जवाहर नगर मोहल्ला निवासी अंश (11) पुत्र घनश्याम के परिवार में ही विवाह कार्यक्रम था। मोहल्ला स्थित एक गेस्ट हाउस में बरात आने के दौरान पटाखे चलाए जा रहे थे। इसी दौरान अंश एक तेज आवाज वाला पटाखा चुपके से उठा लाया। रात में घर पहुंचने के बाद उसने पटाखा जलाने की कोशिश की, तभी पटाखा उसके हाथ में ही फट गया। हादसे में बालक का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बहन पलक को भी हल्की चोट आई।
यह देख परिजन घायल अंश को सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सैफई लेकर गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बालक पटाखा गेस्ट हाउस से उठा लाया था। उसे जलाने के दौरान हादसा हो गया।