फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firecracker exploded in hand while bursting child's two fingers mutilated

Auraiya: पटाखा चलाते समय हाथ में फटा, मासूम की क्षत-विक्षत हुईं दो अंगुलियां; चेहरा समेत शरीर कई जगह पर झुलसा

Sun, 12 Nov 2023 11:38 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Firecracker exploded in hand while bursting child's two fingers mutilated
परिजनों के साथ अस्पताल में इलाज कराता मासूम - फोटो : Amar Ujala
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बैसोली निवासी एक मासूम की पटाखा चलाते समय अचानक से हाथ में फट गया। जिससे उसकी हाथ की दो अंगुलियां क्षत-विक्षत हो गईं। साथ ही चेहरा समेत शरीर के कई अंग बारूद की चपेट में आने से झुलस गए। मौके पर मौजूद परिजन उसे लेकर तत्काल सीएचसी अछल्दा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बैसोली गांव नि वासी अश्वनी कुमार का आठ साल का पुत्र युवराज दीपावली पूजा होने के बाद पटाखे चला रहा था। परिजन उससे थोड़ा दूर थे। इसी बीच अचानक से एक पटाखा उसके हाथ में फट गया। जिससे उसके हाथ की दो अंगुलियां क्षत-विक्षत हो गईं। इसके साथ ही बारूद गिरने पर चेहरा, गर्दन, हाथ व पैर भी जगह-जगह झुलस गए। पटाखा फटते ही मासूम बुरी तरह से छटपटाने लगा। यह देख परिजन उसे आनन-फानन में लेकर सीएचसी अछल्दा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मासूम की हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed