{"_id":"6807e5c786e308cc1d0fe417","slug":"fire-started-due-to-spark-30-bigha-wheat-crop-of-16-farmers-burnt-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125008-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चिंगारी से लगी आग, 16 किसानों की 30 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चिंगारी से लगी आग, 16 किसानों की 30 बीघा गेहूं की फसल जली
Wed, 23 Apr 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग।
- फोटो : गेहूं की फसल में लगी आग।
सहायल। नवीमोहन ग्राम पंचायत के गांव सिखू में मंगलवार दोपहर को खेतों से गुजरी विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक 16 किसानों की 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम की लापरवाही से आग लगने का आरोप लगाया है।
नवीमोहन के गांव सिखू में खेतों के बीच से विद्युत लाइन गुजरी है। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के करीब तार आपस में छूने से निकली चिंगारी से कल्लू के खेत में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़कर खेतों तक पहुंचे। ग्रामीणों ने पेड़ की छाल व झाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस व दमकल को दी।
तेज हवा चलने की वजह से आग ने आसपास के कई खेतों को अपनी जद में ले लिया। मौके पर पहुंचे सहायल थानाध्यक्ष अजय कुमार व पुलिसकर्मी पास के खेत में पड़े गेहूं की फसल के गट्ठों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते रहे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक कल्लू सिंह, राजेश, अशोक, मान सिंह, अवधेश, आलोक, जगराम, शिवपाल, सरला देवी, रमेश सिंह, शिवनयारण, सुबोध, देवेंद्र सहित 16 किसानों की 30 बीघा फसल जल गई।
लोगों ने विद्युत निगम की लापरवाही से फसल जलने का आरोप लगाया। कहा कि खेतों से गुजरी लाइन जर्जर है। फसल पकने से पहले ग्रामीणों ने लाइन दुरुस्त करवाने के लिए कहा था, मगर जिम्मेदारों ने इसपर ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि किसानों के अनुसार शार्ट सर्किट से आग लगी है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई है।