फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire in the fields, 16 bighas of wheat crop ashes

खेतों में लगी आग, 16 बीघा गेहूं की फसल राख

Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in the fields, 16 bighas of wheat crop ashes
फोटो-15एयूआरपी-19 गेहूं की फसल में लगी आग। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के दौही गांव में शुक्रवार की दोपहर लगी आग से गेहूं की 16 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद दमकल की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

दौही गांव में शुक्रवार की दोपहर शिवेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह और सेवाराम के गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र और रविंद्र की फसलों को चपेट में ले लिया। आग लगी देख ग्रामीण व किसान मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना देकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तेज हवा ने आग में घी का डालने का काम किया।
विज्ञापन

सूचना के दो घंटे बाद औरैया से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से सातों किसानों की 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने तीन लाख से अधिक रुपये का नुकसान बताया है। लेखपाल रणवीर सिंह पुष्कर ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed