फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out in the shop due to cutting of cylinder rubber in Auraiya

Auraiya: सिलिंडर की रबड़ कटने से दुकान में लगी आग, चाय बनाते समय हुआ हादसा, दो लाख का नुकसान

Fri, 02 Dec 2022 03:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2022 03:47 PM IST
सार

सदर तहसील में कपड़े और फास्ट फूड की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलिंडर की रबड़ कटने से चाय बनाते समय हादसा हो गया। इससे दो लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire broke out in the shop due to cutting of cylinder rubber in Auraiya
मौके पर आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी व मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर तहसील के सामने स्थित कपड़ा व फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर की रबड़ कटने से आग लग गई। आग से दुकान के अंदर रखे कपड़े व अन्य खाने-पीने के सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

कमरपुर निवासी शिवम शुक्ला की दिबियापुर रोड पर तहसील के सामने कपड़े की दुकान है। बाहर की ओर आधे हिस्से में फास्ट फूड की दुकान है। गुरुवार सुबह वह चाय बना रहा था। तभी अचानक सिलिंडर की कटी हुई रबड़ से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई।
विज्ञापन

आग ने दुकान के अंदर रखे कपड़े व खाने-पीने का सामान आदि को चपेट में ले लिया। दुकान में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव व अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी फायर कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकान मालिक शिवम ने बताया कि आग में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही, अन्य जरूरी सामान का आंकलन किया जा रहा है।

अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने बताया कि सिलिंडर की रबड़ कटने से दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। समय से पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू सिलिंडर का हो रहा प्रयोग
शहर के अधिकांश होटलों, दुकानों पर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुकानों पर आग बुझाने के उपकरण भी नहीं है। गुरुवार को शिवम की दुकान पर भी घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल होते मिला। दुकान पर आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं था। इसी से आग फैल गई और लाखों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed