फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire in empty plot brought under control by police and fire brigade

Auraiya News: खाली प्लॉट में आग, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Mon, 23 Mar 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fire in empty plot brought under control by police and fire brigade
फोटो-11-घटनास्थल पर मौजूद थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी। संवाद
बेला। थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित एक खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

विकराल आग ने सूखी घास-फूस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव पृथ्वीपुर निवासी अनिल कुमार का प्राथमिक विद्यालय के पास खाली प्लॉट पड़ा है। रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक प्लॉट में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और अनिल कुमार को सूचना दी।

अनिल ने घटना की जानकारी पुलिस दी। इसके बाद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम और दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों मशक्कत की और आग को आसपास के खेतों व मकानों तक फैलने से रोक लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आग खाली प्लॉट में लगी थी। कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग बुझा ली गई। आग का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed