{"_id":"628d27311ac3f90a275bcbcd","slug":"fire-in-clothing-and-grocery-shops-loss-of-lakhs-auraiya-news-knp6986703117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े व परचून की दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े व परचून की दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
दुकान से उठतीं आग की लपटें। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बेला। थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में एक कपड़े व परचून की दुकान में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख पड़ोसी ने पुलिस ने सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकानों में रखा करीब 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मल्हौसी निवासी सूरज कुलश्रेष्ठ की कस्बा याकूबपुर में कपड़े की दुकान है। सोमवार देर रात एक बजे उनकी दुकान में अचानक से आग लग गई। दुकान से लपटें उठतीं देख पड़ोसियों ने याकूबपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिधूना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग बुझाने की कोशिश की।
तब तक आग पड़ोसी फैजान की किराना दुकान तक जा पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पार काबू पाया गया। दोनों दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक सूरज के छोटे भाई आनंद व नीरज ने बताया कि दुकान में कितना सामान था उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। रात में भाई का परिवार में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद वह कहीं चले गए। उनके आने पर ही आकलन किया जा सकेगा। वहीं पड़ोसी दुकानदार फैजान ने पांच लाख का नुकसान होने की बात कही है। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि व्यापारी सूरज की पत्नी सीमा ने आग लगाने की तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर मौजूद व्यापारी व ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA