{"_id":"2b9142b3db76d0e306a8fc5be25b1e0a","slug":"fire-burns-10-animals-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड में 10 जानवर जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड में 10 जानवर जिंदा जले
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम किचैया गोपालपुर के एक घर में मंगलवार को लगी आग से 10 जानवर झुलसकर मर गए। वहीं एक महिला आग से झुलस गई। अग्निकांड पर एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलों ने काबू पाया।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर दो बजे सहायल थाना क्षेत्र के सुदूर स्थित ग्राम किचैया गोपालपुर में रामसनेही के घर पर अज्ञात कारणों से आग लग गई, जब तक कि लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
सहायल थानाध्यक्ष अनवर अहमद पुलिस बल के साथ पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। रामसनेही की पत्नी रानी देवी जानवरों को बचाने के चक्कर में आग से बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
इस अग्निकांड में कई लोगों के भूसे के कूपे, अनाज, दो भैंसे, छह बकरियां एवं भैंसों के दो बच्चे जलकर मर गए। आग से लाखों रुपये नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजवीर सिंह यादव ने पहुंचकर पीड़ितों को शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिलाया।