फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out near the power house of Achalda station

Auraiya News: अछल्दा स्टेशन के पावर हाउस के पास लगी आग

Mon, 14 Apr 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out near the power house of Achalda station
बिधूना। अछल्दा में रेलवे स्टेशन के नजदीक बने पावर हाउस के पास सोमवार की दोपहर आग लग गई। लपटें देख खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग लगने की सूचना दमकल व पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों व पुलिस के साथ ग्रामीणों ने आग पर समय से काबू पा लिया। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बचाया जा सका।
अछल्दा रेलवे स्टेशन के नजदीक पावर हाउस के करीब रेलवे की केबल के पास अचानक आग लग गई। आग से घास-फूस जलने से लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के खेतों में गेहूं कटाई कर रहे किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर रेलकर्मी भी पहुंच गए। किसान और रेलकर्मी आग को बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस व डायल 112 की टीम भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के समय मौजूद किसान शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आग की तेज लपटें देख सभी ने मिलकर काबू पा लिया। इससे आसपास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि आग लगने सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भेजी गई थी। आग बुझा ली गई है। कोई नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ घास-फूस ही जला है। आग लगने का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed