{"_id":"604a215e8ebc3ee65001c47b","slug":"fire-auraiya-news-store-grocery-wednesday-night-auraiya-news-knp6169106185","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान
विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 31- आग लगने से दुकान के अंदर जला पड़ा सामान।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मोहल्ला तिलक नगर में बुधवार की देर रात परचून की दुकान में आग लगने से लगभग डेढ़ लाख का सामान जल गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आग लगने के कारणों को पता नहीं चल सका है।
तिलक नगर निवासी दुकान संचालक गीता देवी ने बताया कि मकान के बाहरी हिस्से में एक परचून की दुकान है। पिछले दिनों नातिन की तबीयत खराब होने से वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इलाज कराने सैफई गई हुईं थीं।
घर में सिर्फ पुत्र सौरभ पोरवाल था। बुधवार की देर रात लगभग दो बजे अचानक से दुकान से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने सौरभ को इसकी जानकारी दी।
सौरभ ने तुरंत दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर रखा सारा सामान जल रहा था। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही आसपास के लोग घरों में लगे सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई। गुरुवार की सुबह घर लौटी गीता देवी ने बताया कि अपनी आंखों की इलाज के लिए एक सप्ताह पहले ही 20 हजार रुपये बैंक से निकाले थे।
यही नहीं दुकान में सोने की दो अंगुठियां भी रखीं थीं। सभी राख हो गई। बताया कि आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया।