फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fire

बीहड़ में लगी आग, यूकेलिप्टिस का बाग तबाह

Fri, 22 May 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
fire
अयाना (औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के गांव बरदौली (ततारपुर) के बीहड़ी क्षेत्र स्थित एक यूकेलिप्टस के बाग में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक बाग के काफी पेड़ जल चुके थे।
विज्ञापन

यूकेलिप्टस के बाग में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। बीहड़ी क्षेत्र में ऊबड़-खाबड़ रास्तों के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी। इस पर गांव वालों ने बाग के एक किनारे लगे सबमर्सिबल को चलाने के लिए बिजली विभाग को सूचित कर आपूर्ति चालू कराई। तब जाकर सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका। गांव बरबटपुर निवासी शिव प्रकाश चौबे के बाग में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काफी संख्या में जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed