फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fire

झोपड़ी में लगी आग,भैस समेत पांच जानवरों की जलकर मौत

Wed, 22 Apr 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire
सहायल (औरैया)। महाराजपुर गांव में बुधवार की शाम एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर पांच जानवरों की जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो हो गया। आग पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

महाराजपुर निवासी सुधा पत्नी रामसरन का परिवार बुधवार की शाम गांव में गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए गया था। इस बीच उनकी झोपड़ी में शाम को आग की तेज लपटें उठने लगी। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर एक घंटे बाद काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आग की घटना में रामसरन की एक भैंस, एक पडिय़ा समेत तीन बकरियों की मौत हो गई। इसके साथ ही 30 हजार नगदी, हजारों का गृहस्थी का सारा सामान, जनरल स्टोर की गुमटी में रखा हजारों का सामान भी आग में जलकर राख हो गया।। सूचना पर हल्का लेखपाल कृष्ण कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। स्थिति का आंकलन कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी। पशु चिकित्साधिकारी ने आग से मृत जानवरों की कागजी कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed