फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR lodged regarding theft at retired Warrant Officer's house.

Auraiya News: सेवानिवृत्त वारंट अधिकारी के घर चोरी की प्राथमिकी

Sun, 05 Jul 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged regarding theft at retired Warrant Officer's house.
बेला। पिपरौली शिव गांव सेवानिवृत्त वायुसेना के वारंट अफसर के घर चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी और बक्से में रखे नकदी व जेवर पार कर दिए गए थे।
विज्ञापन

गांव पिपरौली निवासी आदित्य कुमार त्रिवेदी वायुसेना से वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में कानपुर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिपरौली शिव स्थित उनके घर पर उनकी 74 वर्षीय बुजुर्ग मां मुन्नी देवी अकेली रहती हैं। आदित्य के अनुसार 20 जून सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला के तकिए के नीचे से चाबियां निकाल लीं और फिर कमरे का ताला खोल लिया। चोर बक्से में रखे करीब आठ हजार रुपये, चांदी की तोड़ियां, चार चूड़ियां, सोने की अंगूठी और पर्स में रखे एक हजार रुपये पार कर दिए थे। चोरों ने फ्रिज से ठंडी बोतल निकालकर पानी भी पीया था। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed