फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR lodged in the case of the death of the inspector, SP gave shoulder to the dead body

Auraiya News: दरोगा की मौत के मामले में प्राथमिकी, एसपी ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा

Thu, 28 May 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in the case of the death of the inspector, SP gave shoulder to the dead body
औरैया। सड़क हादसे में हुई दरोगा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार दोपहर शव पुलिस लाइन पहुंचा। वहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। बाद में पुलिस अधीक्षक, एएसपी ने शव को कंधा दिए। इसके बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन




आगरा स्थित थाना जैतपुर कलां क्षेत्र के गांव फतेहपुरा निवासी दरोगा दिनेश भदौरिया (58) पुलिस लाइन में तैनात थे। इससे पहले वे यातायात पुलिस में उपनिरीक्षक थे। बुधवार रात नौ बजे उनकी ड्यूटी हाईवे मोबाइल में लगाई गई थी। ड्यूटी पर अपने साथी झांसी के मोंठ निवासी एपी मनोज कुमार (46) व हमीरपुर गौरादेवी नई बस्ती निवासी चालक सुरेश कुमार (38) के साथ कानपुर-इटावा पर पहुंचे। वहां गश्त के बाद हाईवे मोबाइल वाहन गांव मिहौली के पास किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान इटावा की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा टक्कर मारने वाला डंपर चालक मथुरा के रिफाइनरी निवासी मुनीम भी घायल हो गया था। वह मेरठ से सिकंदरा जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने दिनेश सिंह भदौरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों सिपाही व ट्रक चालक को रेफर कर दिया गया था। दरोगा के एक बेटा अभिचल सिंह भदौरिया है, जो मुंबई में फाइनेंस सेक्टर में कार्यरत है। वहीं एक बेटी शिवांगी की शादी हो चुकी है। दिनेश 24 फरवरी 1988 में वह पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर जैसे ही रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया, वहां का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों व उनके परिजन ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि दिवंगत के भाई दिनकर सिंह की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल सिपाही की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed