{"_id":"6abfda62fa9ce5b4e006c148","slug":"fir-lodged-12-days-after-engineers-death-in-bus-accident-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152614-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बस दुर्घटना में इंजीनियर की मौत के 12 दिन बाद प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बस दुर्घटना में इंजीनियर की मौत के 12 दिन बाद प्राथमिकी
विज्ञापन
बेला। बिधूना मार्ग पर अग्निशमन केंद्र के सामने तेज रफ्तार बस की टक्कर से एचपीसीएल के इलेक्ट्रिक इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस ने करीब 12 दिन बाद आरोपी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जालौन जिले के रेंडर थाना क्षेत्र के कुदारी गांव निवासी हितेंद्र सिंह (30) पुत्र महेंद्र सिंह एचपीसीएल इटावा में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर तैनात थे। 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह मोटरसाइकिल से बिधूना होते हुए घर लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर बीर सिंह और शंकर भी चल रहे थे।
अग्निशमन केंद्र के पास पहुंचते ही बेला से बिधूना की ओर जा रही तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर हितेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजन को सौंप दिया था। हादसे के करीब 12 दिन बाद एक अक्तूबर को मृतक के पिता महेंद्र सिंह थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।