फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fight between two parties over land dispute, video goes viral

Auraiya News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 22 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over land dispute, video goes viral
फफूंद। जमीन के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


मारपीट का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर में सड़क के किनारे नजदीकी गांव कंचन पुरवा निवासी गजेंद्र सिंह, रामकुमार, लक्ष्मी प्रसाद और लोकन सिंह का खेत है। यह सभी लोग बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व भूरेपुर निवासी एक व्यक्ति ने वहां अपना मकान बना लिया।
विज्ञापन


जानकारी पर खेत मालिकों ने जमीन कम होने का अंदेशा जताते हुए अधिकारियों से नाप कराने की गुहार लगाई थी। पंद्रह दिन पहले राजस्व टीम ने खेत की नापजोख कर उसका सीमांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को खेत मालिक अपनी मेड़बंदी कर रहे थे तभी पड़ोसी मकान से आईं महिलाओं से उनका विवाद होने लगा और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई।
पुलिस ने पीड़ित महिला पिंकी की तहरीर पर आरोपियों गजेंद्र सिंह, रामकुमार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed