फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fever cases surge; 394 patients visit CHC.

Auraiya News: बुखार ने पकड़ी रफ्तार, सीएचसी पहुंचे 394 मरीज

Wed, 26 Aug 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 26 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fever cases surge; 394 patients visit CHC.
मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद
बिधूना। मौसम में उतार-चढ़ाव और उमस भरी गर्मी के बीच वायरल बुखार ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सीएचसी में 394 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या वायरल बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की रही। मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी, पंजीकरण काउंटर, जांच केंद्र और दवा वितरण केंद्र पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


ओपीडी में डॉ. सौरभ राजपूत, डॉ. प्रदीप सिंह और डॉ. नीरज सुमन ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार कई मरीजों में पहले जुकाम और खांसी के लक्षण और बाद में बुखार की समस्या सामने आ रही है। अस्पताल में 15 से 20 छोटे बच्चे भी प्रतिदिन बीमारी से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं। लैब टेक्नीशियन देवेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को 150 मरीजों जांच हुई है। इसमें करीब 40 मरीजों की सीबीसी जांच की गई।
विज्ञापन


वहीं, लैब में डेंगू की नौ मरीजों की जांच की गई, हालांकि रिपोर्ट निगेटिव रही। टाइफाइड की 19 जांचों में दो मरीज पॉजीटिव मिले। डॉक्टरों के मुताबिक वायरल बुखार के साथ प्रतिदिन एक-दो मरीज टाइफाइड से पीड़ित भी सामने आ रहे हैं। उमस और गर्मी के बीच दूषित पानी और खानपान से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि बारिश के समय में मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। तीन- तीन ओपीडी में मरीजों देखा जा रहा है।

मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद

मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed