फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fault in Aseni's mainline, 15 villages lost electricity for 18 hours

Auraiya News: असेनी की मेनलाइन में फाल्ट, 18 घंटे गुल रही 15 गांवों की बिजली

Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fault in Aseni's mainline, 15 villages lost electricity for 18 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी। असेनी पावर हाउस की मेनलाइन में बुधवार रात नौ बजे फाल्ट हो गया। इससे नौगवां फीडर से जुड़े 15 गांव की बिजली गुल हो गई। 18 घंटे बाद गुरुवार दोपहर तीन बजे फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
नौगवां फीडर में असेनी पावर हाउस से आपूर्ति की जाती है। इससे नोगवा, अमरपुर, विजई पुरवा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, पुरवा महिपाल, बट्टहा, कनमऊ, हरतौली, कंचौसी बाज़ार, सहित करीब 15 गांवों जुड़े हैं। बुधवार रात नौ बजे के करीब अचानक से मेनलाइन में असेनी के पास फाल्ट हो गया। इससे नौगवां फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

रात भर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह लोगों को फाल्ट होने की जानकारी मिली। सूचना पर बिजली कर्मचारी भी फाल्ट ठीक करने में जुट गए। दोपहर तीन बजे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। असेनी एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया कि पॉवर हाउस के समीप मेन लाइन में फाल्ट होने के कारण समस्या रही। फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो घंटे गुल रही अजीतमल उपकेंद्र की बिजली
अजीतमल। असेनी से अजीतमल उपकेंद्र के लिए आई लाइन में सुबह आठ बजे के करीब फाल्ट हो गया। इससे अजीतमल कस्बे समेत बाबरपुर- अनंतराम, भीखेपुर, अमावता, फूटेकुआ समेत करीब 30 गांव की आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति बंद होने की जानकारी लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। लाइनमैन पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढने में जुट गए। इधर गर्मी में समस्या बढ़ती देख दो घंटे बाद अजीतमल उपकेंद्र को अटसू केंद्र से जोड़ कर आपूर्ति चालू की गई। जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फाल्ट ढूंढा जा रहा। फाल्ट मिलने के बाद ठीक कर अटसू से जोड़ी गई लाइन अलग कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article