फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fault due to strong winds and dilapidated wires, people were suffering in the heat

Auraiya News: तेज हवाओं और जर्जर तारों से फाल्ट, गर्मी में लोग रहे बेहाल

Fri, 16 Jun 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 16 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fault due to strong winds and dilapidated wires, people were suffering in the heat
फोटो- 16एयूआरपी-07- किशोरगंज में ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन


तेज हवाओं और जर्जर तारों से फाल्ट, गर्मी में लोग रहे बेहाल
- अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में पनप रहा आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ-साथ लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आग बरसाने वाली गर्मी से आम जनमानस ही नहीं अब मशीनरी भी बेदम होने लगी है। बिजली की बढ़ती खपत और ओवरलोडिंग के चलते जर्जर तारों में फाल्ट होने के साथ ही ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं।
शुक्रवार को औरैया शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सुबह से कई बार फाल्ट हुए। इससे घंटों के लिए बिजली गुल रही। इधर, ओवर लोड होने के कारण मशीनें नहीं चलीं। जिस पर आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रात और दिन में हो रही अघोषित कटौती से लोगों का बुरा हाल है। बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने से अब लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। गांव से लेकर सब स्टेशन तक लोग विरोध दर्ज कराने लगे हैं। जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही समस्या दूर करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
24 घंटे गुल रही किशोरगंज की बिजली

बिधूना। कस्बे के किशोरगंज में स्टेटबैंक के पास रखा ट्रांसफार्मर गुरुवार सुबह छह बजे गर्म होने के बाद फुंक गया। इससे किशोरगंज समेत आस पास के वार्ड की बिजली गुल हो गई। करीब 200 से अधिक घरों के लोग दिन भर गर्मी में परेशान रहे। शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर ठीक कर बदला जा सका। जेई रवि कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से मंगवा कर बदला गया है। लोड अधिक होने के कारण फाल्ट हो रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 16एयूआरपी- 08- रुरुगंज में बिजली न आने पर पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीण। संवाद
12 घंटे गुल रही रुरुगंज की बिजली
औरैया। रुरुगंज फीडर में गुरुवार सुबह छह बजे के करीब फाल्ट हुआ जो देर शाम ठीक हो सका। इसके बाद बिजली कई बार ट्रिप होने से रुरुगंज, कुसमरा, पंडपुर, पुरवा पीताराम, पुरवा गुमानी, कछपुरा, सरांय महाजन, कोठी, कटरा रुरूखुर्द, बरका पुरवा, नगला पतु, खरकपुर समेत 20 गांव की बिजली गुल रही। दिन भर बिजली न आने से लोग गर्मी में परेशान रहे। इस बीच कई गांव के लोगों ने नेविल गंज अछल्दा के उपकेंद्र पर संपर्क कर बिजली न आने की जानकारी की तो बताया गया कि रुरुगंज के पास फाल्ट है। इसके अलावा तेज हवा चलने के कारण तार आपस में टकरा रहे हैं। इस वजह से आपूर्ति बंद की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय धान की नर्सरी के लिए सिंचाई की जरूरत है। बिजली न आने से पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं बिजली न आने से घरों में भी समस्या हो रही है। जेई प्रदीप कुमार तेज हवा चलने से कई बार फाल्ट हुआ। इस कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

-----------
बिजली उपकेंद्र पर पहुंच कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
बिधूना। बिजली की अघोषित कटौती और प्रभावित हो रहे काम को लेकर अब लोगों में आक्रोश पनप रहा है। गुरुवार को रूपपुर कटरा के विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे रूपपुर के ग्रामीणों ने आक्रोश जताकर हंगामा किया। यहां पहुंचे ग्रामीण गोंविंद सिंह, महेंद्र सिंह, अरविंद, ब्रजभान, नवीन भदौरिया आदि ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी आपूर्ति करने में मनमानी कर रहे हैं। इससे हर घंटे कटौती की जा रही है। सुबह और शाम हो रही अघोषित कटौती से सिंचाई के अलावा अन्य कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक कटौती हो रही है। रात में फाल्ट होने पर पूरी रात आपूर्ति बंद की जा रही है। किसानों से रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की। जेई अमोल आनन्द ने फाल्ट होने से समस्या हो रही है। जहां पर फाल्ट होने की जानकारी मिल रही है उसे ठीक करा कर आपूर्ति की जा रही है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed