फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father-daughter injured in the accident died during treatment

Auraiya News: हादसे में घायल पिता-पुत्री की इलाज के दौरान मौत

Fri, 05 May 2023 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Father-daughter injured in the accident died during treatment
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर लोडर पलटने से घायल हुए पिता-पुत्री की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना घाटमपुर क्षेत्र के बसंत बिहार निवासी दशरथ सोनकर पुत्र गंगाराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अप्रैल की सुबह सात बजे के करीब भाई रामस्वरूप, अपनी बेटी बबली उर्फ लक्ष्मी व अपने साले कन्हैया लाल निवासी पुलंदर थाना मूसानगर कानपुर देहात के साथ शिकोहाबाद से गेंहू लेकर घर आ रहे थे। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर दलेलनगर के पास लोडर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई।
विज्ञापन

इससे लोडर पलट गया। हादसे में घायलों को सैफई रेफर किया गया था। घटना के दूसरे दिन पिता-पुत्री की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि लोडर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed