फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father accuses daughter-in-law of murder on son's death

Auraiya: बेटे की मौत...पिता ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप, बच्चों की बात सुनकर पुलिस भी हैरान, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 08 Jun 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 11:33 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में मृतक के बेटे देव और संगम ने बताया कि जब पापा घर पर नहीं होते थे तो एक अंकल अक्सर घर आते थे। बेटों ने बताया कि बुधवार जब पापा डयूटी पर गए तो मां ने उन्हें रुपये लेकर टाफी लाने की के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Father accuses daughter-in-law of murder on son's death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के पसईपुर,केशमपुर में बुधवार की रात संदिग्ध हालातों में गोली लगने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत के मामले में पुलिस आत्महत्या व हत्या के कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू की है।

विज्ञापन

इधर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। दोपहर बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पसईपुर केशमपुर निवासी तेज सिंह कुशवाह के बेटे शिव महेंद्र(35) का शव गुरुवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा।
विज्ञापन

वृद्ध पिता तेज सिंह व भाई हरिराम का बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शिव महेंद्र का गांव के बाहर खेतों पर अंतिम संस्कार किया। इधर पुलिस ने गोपालपुर से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की गहराई से छानबीन शुरू की है। गुरुवार को अंतिम संस्कार के बाद फफूंद पुलिस गांव पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हालात में पड़ा था शव
इसके बाद परिजनों से घटना को लेकर जानकारी की। बच्चों से भी बात की है। बता दें कि बुधवार रात आठ बजे के करीब शिव महेंद्र का शव घर में लहूलुहान हालात में पड़ा मिला था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। मृतक के पास से एक तमंचा व छानबीन में कारतूस भी मिले।

हादसे के बाद से पत्नी है गायब
घटना के बाद से मृतक की पत्नी श्रीदेवी गायब थी। मृतक के भाई ने अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस रात में ही कई ठिकानों पर पत्नी की तलाश में दबिश दी। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने गुरुवार तड़के एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का है इंतजार
इनसे घटना को लेकर जानकारी की जा रही है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा से बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की गई है।

पापा के जाने के बाद आते थे एक अंकल
पुलिस की पूछताछ में मृतक के बेटे देव और संगम ने बताया कि जब पापा घर पर नहीं होते थे तो एक अंकल अक्सर घर आते थे। बेटों ने बताया कि बुधवार जब पापा डयूटी पर गए तो मां ने उन्हें रुपये लेकर टाफी लाने की के लिए भेज दिया। जब वह आए, तो मम्मी दवा लेने की बात कह चली गई।

विवाद के बाद तमंचे से किया फायर
इसके बाद पापा लौट आए थे, लेकिन मम्मी देर से आई थी। इस पर विवाद भी हुआ था। इधर गुरुवार देर शाम पिता तेज सिंह ने बहू श्रीदेवी पर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगा तहरीर दी है। इसमें बताया कि बेटे से विवाद हुआ और बहू ने तमंचे से फायर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed