फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fashion is changing every moment, people are liking online shopping

Auraiya News: हर पल बदल रहा फैशन, पसंद आ रही ऑनलाइन खरीदारी

Mon, 28 Oct 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fashion is changing every moment, people are liking online shopping
अछल्दा। युवा इंटरनेट, टीवी, मूवी, फैशन शो से बदलते फैशन पर नजर रखते हैं। हर पल बदल रहे फैशन को देखकर अपना शौक पूरा करने के लिए ज्यादातर युवाओं को अब ऑनलाइन खरीदारी भा रही है।
विज्ञापन


इंटरनेट की मदद से वर्तमान फैशन को देखते हुए अपने दोस्तों को इसकी फोटो सोशल साइट से भेज देते हैं और मिनटों में उनके पास हां या न का जवाब आ जाता है। युवा अब बाजारों की ओर न भागकर ऑनलाइन खरीदारी कराने वाली वेबसाइट्स पर सर्फिंग करते नजर आते हैं। अलग-अलग ई-कॉमर्स साइट्स पर चलन के आधार पर ही वस्तुओं का संकलन किया जाता है।
विज्ञापन

यहां कीमत को भी अन्य साइट्स पर जाकर तुलना करने का मौका मिल जाता है, जिससे उन्हें उचित दाम पर वस्तु मिल जाती है। पसंद न आने पर उसे लौटने की भी सुविधा मिल जाती है। इन सभी सुविधाओं को देखते हुए युवाओं का रुझान ऑनलाइन खरीदारी की ओर तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
फोटो28एयूआरपी 35- विकास कुमार

बाजार में सभी की पसंद के परिधान और एसेसिरीज उपलब्ध हैं। यहां खरीददारी करने पर उनके पसंद का रंग व डिजाइन मिलने में काफी समय लगता था। ऑनलाइन खरीदारी से उन्हें नए फैशन से जुड़े पसंदीदा कपड़े आसानी से मिल जाते हैं।
-विकास कुमार
-----
फोटो28एयूआरपी 36- मोहम्मद जावेद

शॉपिंग के दौरान तरह-तरह की ड्रेस मिलती हैं, जिन्हें देखकर अक्सर मैं परेशान हो जाता हूं। इसके लिए या तो मैं दोस्तों के साथ खरीदारी करता हूं या फिर ऑनलाइन वेब साइट्स का सहारा लेता हूं। पसंद न आने पर वापसी में आसानी रहती है।
-मोहम्मद जावेद
------
फोटो28एयूआरपी 37- रिया शर्मा

मुझे फैशन के मामले में अपडेट रहना अच्छा लगता है। हमेशा स्टाइलिश लुक के साथ अपने आपको अपडेट रखना सही होता है। इसके लिए मैं इंटरनेट और अन्य विकल्पों के जरिये नए फैशन को देखती हूं। इसके बाद उसकी ऑनलाइन खरीदारी करती हूं।

-रिया शर्मा
-----
फोटो28एयूआरपी 38- रोहिणी

बाजार तक फैशन आने में काफी देर हो जाती है। इसके लिए इंटरनेट के जरिये फैशन से अपडेट होकर ऑनलाइन खरीदारी करना बेहतर विकल्प है। इसमें आपके बजट के अनुरूप सही सामान की खरीददारी कर सकते हैं। मुझे बदलते फैशन की भी चिंता रहती है।
-रोहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed