{"_id":"65677b5630d060ca14061429","slug":"farmers-will-get-grant-on-purchase-of-agricultural-equipment-auraiya-news-c-12-1-knp1074-492296-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को मिलेगा अनुदान
Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत शासन से विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का लक्ष्य आ गया है। विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत किसान आवश्यकता पर यंत्रों की मांग ऑनलाइन कर सकते हैं।
किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए एक लाख तक सरकार अनुदान देगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिले को 20 लेजर लैंड, पांच पोस्ट हाल डीगल, 10-10 पोटैटो प्लांटर और पोटैटो डीगर, 26 पावर आपरेटेड चेप कटर, आठ मीनी राइसमील, चार मिलेट मिल, एक सोलर ड्रायर, छह ऑयल मिल विद फ्लिटर प्रेस, 75 रोटावेटर, 10 कल्टीवेटर, 13 ट्रैक्टर माउंटेड स्पेयर, 13 मल्टी क्राप थ्रेसर, चार पॉवर टीलर, पांच सुपर एसएमएस आदि का लक्ष्य आया है। एक से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए पांच हजार और एक लाख से कम अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 2500 जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। टोकन जनरेट होने के बाद पोर्टल पर शो कर रहे बैंक खाते में धनराशि जमा करना होगा। इसके बाद जमा की गई धनराशि की चालान छाया प्रति कार्यालय में जमा करना होगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
जिले के विभिन्न कृषि यंत्रों का का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। पंजीकृत किसान 30 नवंबर से विभागीय पोर्टल upagriculture.com आवश्यकतानुसार यंत्रों की मांग कर सकते हैं। यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, उप कृषि निदेशक