{"_id":"65565d5c976bf8ea130f6fcc","slug":"farmers-will-get-free-vegetable-seeds-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5304-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किसानों को मिलेंगे निशुल्क सब्जी के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किसानों को मिलेंगे निशुल्क सब्जी के बीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले में उद्यान विभाग की ओर से किसानों को सब्जी की खेती के लिए निशुल्क बीज मुहैया कराएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराएगा।
परंपरागत खेती की जगह सब्जी की खेती करने वाले किसानों को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर लाभ दिया जाएगा। उद्यान विभाग की ओर से किसानों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जाता है। अब तक 300 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। उद्यान विभाग की ओर से सब्जियों की खेती पर रकबा भी बढ़ाया गया है। इस बार इसे बढ़ाकर 175 हेक्टेयर कर दिया गया है। उद्यान विभाग की ओर से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन शुरू कर दिया गया है। पंजीयन कराकर कार्यालय पहुंचने वाले किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इस बार टमाटर, गोभी, पत्ता गोभी, कद्दू वर्गीय, शिमला मिर्च, मिर्च, प्याज का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। सब्जी की खेती कर किसान मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए उद्यान विभाग की तरफ से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
-- -- -- -- -
सब्जियों का लक्ष्य हेक्टेयर में
सब्जी क्षेत्रफल
टमाटर - 30
गोभी - 30
पत्ता गोभी - 25
कद्दू वर्गीय - 40
शिमलामिर्च - 20
प्याज - 240
नोट सभी सब्जियों का लक्ष्य हेक्टेयर में
-- -- -- -- -- -
जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक किसान सब्जी का बीज प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।