फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers will get free Pusa bio de composer

औरैयाः किसान निशुल्क पाएंगे पूसा बायो डी कंपोजर

Tue, 15 Nov 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get free Pusa bio de composer
औरैया। पराली की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए कृषि विभाग को पूसा बायो डी-कंपोजर के 23,400 पाउच प्राप्त हो गए हैं। यह किसानों को निशुल्क दिए जाएंगे। यह कैप्सूल पांच तरह के जीवाणुओं से मिलकर बनाया गया है, जो फसल के लिए लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन

जिले में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। पराली प्रबंधन को लेकर किसान परेशान हैं। इस समस्या से निदान के लिए कृषि विभाग को शासन से बायो डी-कंपोजर के 23,400 पाउच प्राप्त हुए हैं। जिले के औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार के राजकीय बीज भंडारों पर बायो डी-कंपोजर पाउच उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

डी-कंपोजर पाउच का उपयोग कर किसान पराली को खाद के रूप में तब्दील कर सकेंगे। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पूसा डी कंपोजर में कवक की सात प्रजातियां शामिल है, जो पराली को मिट्टी में बदलने में सौ फीसदी कारगर है। इस डी कंपोजर से किसान भूसा भी गला सकते हैं। इसका उपयोग करने से पर्यावरण को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डी-कंपोजर तैयार करने की विधि
पांच लीटर पानी में सौ ग्राम गुड़ डालकर उबालना है। इसके बाद इस घोल को ठंडा होने के लिए रख दें। घोल के ठंडा होने इसमें बेसन मिलाकर अंधेरे कमरे में दस दिन के लिए रख दें। दस दिन बाद इस घोल को पराली में छिड़काव करें। इससे पराली खाद में तब्दील हो जाएगी।

वर्जन
पराली प्रबंधन में पूसा बायो डी कंपोजर वरदान साबित होगा। किसान इसका प्रयोग कर पराली को खाद में तब्दील कर सकते हैं। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। उत्पादन बढ़ने से किसानों की आय भी बढ़ेगी। जिले के राजकीय भंडारों पर पूजा डी कंपोजर किसानों के लिए निशुल्क उपलब्ध है। - शैलेंद्र कुमार वर्मा, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed