फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers' uproar at Engineer's office

Auraiya News: अभियंता कार्यालय पर किसानों का हंगामा

Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 14 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar at Engineer's office
दिबियापुर। क्षेत्र के मुगरिहा (पूर्वा भिखनी) में नौ माह पूर्व खेतों में लगे निजी सबमर्सिबल पंप के तार और खंभे कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दिए थे। इससे लगभग दो सौ बीघा जमीन पर लगने वाली फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। लगातार शिकायतों के बाद भी बिजली आपूर्ति दुरुस्त न हो पाने के कारण ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। मंगलवार को अधिशाषी अभियंता कार्यालय में पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और अधिशाषी अभियंता के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सहायल क्षेत्र के गांव भितरागांव के प्रधान रामकिशोर बब्बन तिवारी व मुगरिहा प्रधान अहिबरन सिंह के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण असेनी स्थित विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव मुगरिहा में गांव के कुछ लोगों ने अनवीर और ओमप्रकाश सिंह के खेतों में लगे सबमर्सिबल पंप के लिए गई बिजली लाइन क्षतिग्रस्त कर कई बिजली के खंभे भी तोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले लगभग नौ माह से खंभे से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे खेतों में पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव में लगभग दो सौ बीघा फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण विभिन्न फसलें सूख जाती हैं। अब तक गेहूं, आलू, मूंग, मक्का, मूंगफली आदि की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली की कई अन्य समस्याएं भी अधिकारी नहीं सुनते। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण असेनी स्थित विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। अधिशासी अभियंता से उनकी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हालांकि इस बीच अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश डीएम की मीटिंग का हवाला देकर और कार्रवाई का भरोसा देकर चले गए। इसके बाद ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार और खंभे बदले जाने की मांग
किसान अनवीर और ओमप्रकाश ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने सबमर्सिबल पंप के लिए इस्टीमेट बनवाकर बिजली कनेक्शन कराया था। वह अपने खेतों के साथ गांव के लगभग दो सौ बीघा फसल को सिंचाई के लिए पानी देते हैं। ओमप्रकाश के सबमर्सिबल पंप के लिए उनकी पहले से पड़ी लाइन से आपूर्ति होती थी। इस पर गांव के कुछ लोगों को एतराज था। इसके कारण गांव के कुछ लोगों ने बिजली के तार हटा दिए और खंभे क्षतिग्रस्त कर दिए। अब विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इधर, ओमप्रकाश का कहना है कि अभी उनका कनेक्शन शुरू नहीं हुआ, लेकिन विभाग ने बिजली का बिल भेजना शुरू कर दिया। मांग की कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त तारों और खंभों को बदलकर दोनों सबमर्सिबल पंप शुरू कराए जाएं। ताकि सिंचाई के लिए परेशानियों से निजात मिल सके।

वर्जन
आपसी विवाद के बाद तार और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। सबमर्सिबल पंप संचालक किसान तार और पोल क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों के नाम के साथ लिखित शिकायत करेंगे तो अवर अभियंता के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।-नरेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड दिबियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed