{"_id":"669acca3a3f487735c0c3d26","slug":"farmers-troubled-by-shortage-of-dap-auraiya-news-c-12-1-knp1061-760880-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएपी की किल्लत से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएपी की किल्लत से किसान परेशान
विज्ञापन
अछल्दा। इस समय धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू है। बारिश होने के बाद अब किसान धान की नर्सरी की रोपाई बारिश व रजबहे के पानी से करने में जुट गए हैं। नर्सरी की रोपाई के लिए कस्बा क्षेत्र के किसानों को डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को निजी दुकानों पर डीएपी खरीदनी पड़ रही है।
कई किसान दो से तीन दिनों से वैशोली सहकारी समिति व अछल्दा के चक्कर लगा रहे हैं। यहां डीएपी का अभाव है। क्षेत्र में 40 से 50 फीसदी खेतों में धान की रोपाई की जा चुकी है। वहीं जिन किसानों ने हरी खाद के रूप में ढेंचा की बुआई की थी, उन्हें खाद की आवश्यकता कम पड़ती है, जबकि जो किसान हरी खाद की बुआई नहीं करते है उन्हें डीएपी की आवश्यकता पड़ती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --