{"_id":"620aa12f07014a4edb218a20","slug":"farmers-owe-rs-1319-58-lakh-auraiya-news-knp680655184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का क्रय एजेंसियों पर 1319.58 लाख रुपये का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का क्रय एजेंसियों पर 1319.58 लाख रुपये का बकाया
विज्ञापन
औरैया। जिले के 1157 किसानों का क्रय एजेंसियों पर करीब 1319.58 लाख रुपये का बकाया है। किसान धान का भुगतान पाने के लिए केंद्र प्रभारी के चक्कर लगा रहे हैं।
वर्ष 2021-22 के लिए शासन से जिले को 65,400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। इसे घटाकर अब 60 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है। 44 क्रय केंद्रों के माध्यम से अब तक 1198 किसानों से 44,183 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। अब तक 6641 किसानों का 7251.91 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
अभी 1157 किसानों का 1319.58 लाख रुपये बकाया है। भुगतान के मामले में एफसीआई अव्वल है। वह शत-प्रतिशत करीब 10.57 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। खाद्य विभाग 90 फीसदी भुगतान कर चुका है।
विज्ञापन
फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी अब तक 29 फीसदी, पीसीएफ 57 फीसदी किसानों का ही भुगतान कर सकी हैं। ऐसे में किसानों की धान तौल कराने के बाद 72 घंटे के अंदर भुगतान कराने के आदेश हवाई साबित हो रहे हैं। किसानों को क्रय एजेंसियों में धान बेचे हुए महीना बीत रहा है, लेकिन भुगतान नहीं हुआ है।