{"_id":"671fd000c4de0912a00c5dfd","slug":"farmers-created-ruckus-alleging-rigging-in-dap-distribution-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118220-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएपी वितरण में धांधली का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएपी वितरण में धांधली का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फफूंद। खाद न मिलने पर किसानों ने साधन सहकारी समिति खानपुर फफूंद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने समिति के सचिव और अन्य कर्मचारी पर ब्लैक में खाद बेचने का आरोप लगाया।
खानपुर फफूंद सहकारी समिति पर लगभग 1400 किसान सदस्य हैं। इसमें 300 से अधिक किसान लेनदेन करते हैं और अन्य किसान समिति से नकद खाद और डीएपी खरीदते हैं। सोमवार सुबह आठ बजे क्षेत्र के 150 से अधिक किसान डीएपी मिलने की उम्मीद में पहुंचे। समिति पर मौजूद कर्मचारी ने प्रति किसान एक बोरी देने की बात कही। किसानों ने फसल में देरी की बात कहकर समिति के कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। यह सचिव और अन्य कर्मचारी समिति पर ताला बंद चले गए। डीएपी न मिलने पर साधन सहकारी समिति पर मौजूद किसान सरनाम सिंह, श्याम सिंह, सर्वेश यादव, नीलेश कुमार, हरनाम सिंह, रामसिंह, जयप्रकाश, जालिम सिंह, अखिलेश, महीपत, जगमोहन, ब्रज मोहन, दिनेश पाल, मानसिंह, विपिन कुमार आदि ने बताया कि वह लोग 15 दिन से चक्कर लगा रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति का सचिव और अन्य कर्मी बड़े व्यापारियों के संपर्क में है। जिन्हें चोरी छिपे डीएपी बेची जाती है और किसानों को लौटाया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
साधन सहकारी समिति के सचिव सुधीर दुबे ने बताया कि सात ट्रक डीएपी बांटी जा चुकी है। किसानों द्वारा अधिक खाद मांगने का विरोध करने पर वह हंगामा करने लगे। सुरक्षा के कारण समिति बंद करनी पड़ी। पुलिस की सुरक्षा में खाद बांटी जाएगी।