{"_id":"694d76ac17b04bb15d05522d","slug":"farmers-caught-40-cattle-which-were-then-sent-to-the-umri-cow-shelter-auraiya-news-c-211-1-aur1008-136695-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किसानों ने पकड़े 40 गोवंश, उमरी गोशाला भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किसानों ने पकड़े 40 गोवंश, उमरी गोशाला भेजे गए
विज्ञापन
फोटो-12-लोडर पर लादकर गोशाला भेजे जा रहे गोवंश। स्रोत: प्रधान
औरैया। फसल चाैपट कर रहे 40 आवारा गोवंशों को दो दिन घेराबंदी कर किसानों ने ग्राम प्रधान के सहयोग से पकड़ लिए। प्रधान ने बृहस्पतिवार को इन गोवंशों को लोडर में भरकर उमरी गोशाला भेजा।
भाग्यनगर ब्लाॅक के बूढ़ादाना ग्राम पंचायत के किसानों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में आवारा गोवंशों की संख्या बढ़ गई है। दिन रात गोवंश खेतों में घुसकर फसल चौपट करते हैं। फसलें बचाने के लिए रात के समय खेतों में डेरा डालना पड़ रहा है। इस समस्या पर ग्राम प्रधान मोहित सिंह ने पंचायत कर्मचारियों और किसानों के साथ दो दिन तक गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया।
घेराबंदी कर 40 गोवंश पकड़े गए। प्रधान ने बताया कि पंचायत में हर साल फसल बचाने के लिए पंचायत स्तर पर आवारा गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे जाते हैं। पकड़े गए गोवंश उमरी की गोशाला में भेजे गए हैं।