{"_id":"66e9c4d93bf5ab0baf0ceb24","slug":"farmer-kills-laborer-for-refusing-to-work-as-laborer-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116650-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मजदूरी करने से मना करने पर किसान ने की मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मजदूरी करने से मना करने पर किसान ने की मजदूर की हत्या
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में सोमवार रात किसान ने एक मजदूर को मजदूरी करने से मना करने पर बेरहमी से पीटकर मार डाला। चीखने-चिल्लाने पर बचाव में आए मजदूर के भाई को भी किसान ने खूब पीटा। दहशत में मजदूर का भाई मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
सोमवार रात दो बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को सूचना दी जिसमें उसने बताया कि वह अपने भाई राकेश उर्फ कल्लू के साथ चंदन उर्फ अभिषेक समेत कुल तीन लोग सोमवार रात करीब 09:30 बजे गांव बाहर सबमर्सिबल पर खाने पीने की पार्टी कर रहे थे। इसी बीच राकेश व चंदन के बीच मजदूरी की बात को लेकर कहासुनी हो गई। चंदन ने डंडे व ईंट से पीटते हुए राकेश की हत्या कर दी। उसे भी मारने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए वह मौके से भाग निकला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजीतमल राजकुमार समेत सीओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
मंगलवार को सुनील कुमार की तहरीर के आधार पर चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी चंदन उर्फ अभिषेक ने बताया कि राकेश कुमार उर्फ कल्लू उसके यहां ट्रैक्टर पर पिछले करीब एक महीने से मजदूरी कर रहा था, लेकिन दो दिन पहले ही उसने मजदूरी करने से मना कर दिया। यह बात उसे खराब लगी।
विज्ञापन
सोमवार रात गांव बल्लमपुर के बाहर सड़क किनारे मोनू के सबमर्सिबल पंप पर खाने-पीने का इंतजाम कराया। राकेश व उसके भाई सुनील को भी बुलाया था। दोनों को शराब पिलाते हुए उसने स्वयं भी शराब पी। नशा में होने के बाद जब उसने राकेश कुमार से अपनी बाइक की चाबी मांगी तो उसने चाबी खोने की बात कही। इस बात व पुरानी बात पर उसे एकदम से गुस्सा आ गया। राकेश को मारने के लिए उसका पीछा कर ईंट व फावड़े के डंडे से उसे पीटकर उसकी हत्या कर दी। फावड़े के डंडे को बल्लमपुर चौराहे के पास की पुलिया के नीचे छिपा दिया और वहां से भाग गया।
-- -- -- -- -- -- -
नामजद आरोपी चंदन को प्रहलादपुर गेट के पास, भदसान चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट व लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। - अभिजीत आर शंकर, एसपी