{"_id":"602030d48ebc3e4a6500945f","slug":"farmer-deid-in-train-accident-auraiya-news-knp6105093141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पाता रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह किसान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
रविवार सुबह लगभग 10.18 बजे पाता रेलवे स्टेशन से गुजर रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने पाता रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी फफूंद रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी पर दी। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश कुमार गौतम ने बताया कि मृतक की जेब में एक पर्ची में दो मोबाइल नंबर लिखे थे। इन पर जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंचे संदीप कुमार निवासी पुर्वा माधौसिंह ने मृतक की शिनाख्त जनक सिंह (54) निवासी पुर्वा माधौसिंह के रूप में की। मृतक की साइकिल रेलवे लाइन के पास ही मिली है। आत्महत्या का मामला है।
आत्महत्या करने जा रही महिला को बचाया
रविवार सुबह लोगों ने फफूंद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक महिला को बैठे देखा। इस पर दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक शाकिर, आरक्षी सोनी देवी ने महिला को ट्रैक से हटाया। थाने की महिला डेस्क पर लाकर समझाया। महिला ने बताया कि वह शहर के मोहल्ला बनारसीदास की निवासी है। उसका पति जुआ खेलता है। घर नहीं चल पा रहा है। परेशान होकर वह खुदकुशी करने के इरादे से आई थी। पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।