{"_id":"5f6640318ebc3e32b020a81d","slug":"farmer-auraiya-news-knp583631984","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोजाफूल रजवाहा सूखा, 12 गांवों की 500 बीघा फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोजाफूल रजवाहा सूखा, 12 गांवों की 500 बीघा फसल प्रभावित
विज्ञापन
फोटो 19एयूआरपी39- सिल्ट सफाई न होने से सूखा पड़ा बंबा
- फोटो : AURAIYA
औरैया। भोगनीपुर नहर से जुड़े खोजापुर रजवाहा में पानी न होने से 12 गांवों के 500 बीघा खेत की फसलें सूखकर नष्ट होने की कगार पर हैं। लाखों रुपये खर्च करके मेहनत से उगाई गई फसलों को नष्ट होता देख किसानों में जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश है। किसानों ने कहा कि शीघ्र पानी न मिला तो फसलें नष्ट हो जाएंगी।
भोगनीपुर नहर से निकला खोजाफूल रजवाहा सूखा है। रजवाहा और उससे जुड़े बंबों में सिल्ट के साथ झाड़ियां उगी हैं। पानी न मिलने से 500 बीघे में उगाई जाने वाली फसलें धान, बाजरा, उर्द, तिली सूखकर खराब हो रही है। किसानों ने बताया कि उनकी फसलों में कीड़ा भी लगना शुरू हो गया है।
फसलों के नष्ट होने से किसान तबाह हो जाएंगे। किसानों ने बताया कि रजवाहे की सफाई न होने और पानी न होने की जानकारी जिले के अधिकारियों को दी गई। आज तक अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। वे पानी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
किसान नेता अनुज यादव ने बताया कि किसानों की इस समस्या को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। ज्ञापन देकर रजवाहा की सफाई की मांग करेंगे। यदि पानी उपलब्ध न कराया गया, तो वे 12 गांवों के किसानों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।