फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farakka and Unchahar arrived late, fog covered

Auraiya News: देर से आई फरक्का और ऊंचाहार, छाया कोहरा

Sun, 14 Dec 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 14 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farakka and Unchahar arrived late, fog covered
फोटो-6-धीमी गति से निकलती हमसफर एक्सप्रेस व स्टेशन पर छाया कोहरा। संवाद
कंचौसी। सर्दी के साथ-साथ कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर ट्रेनों के संचालन भी नजर आया।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह घना कोहरा छाये रहने के चलते वंदे भारत व तेजस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें धीमी गति से गुजरीं। वहीं, फरक्का व ऊंचाहार एक्सप्रेस आदि ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंची।
कोहरे के कारण वंदे भारत, हमसफर एक्सप्रेस, बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस व शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें धीमी गति से स्टेशन से गुजरीं। वहीं, ट्रेनों का शेडयूल भी गड़बड़ा गया है। इससे कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई-कई घंटे की देर से चल रहीं हैं।
विज्ञापन

भटिंडा से चलकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे की देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसके अलावा इटावा- कानपुर मेमू 20 मिनट, शिकोहाबाद-कानपुर मेमू 15 मिनट, कानपुर- इटावा मेमू 25 मिनट की देर से पहुंची। इससे यात्रियों को ठंड में ट्रेन के इंतजार में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों को समय पर संचालन करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों को ट्रेन लेट होने की सूचना दी जा रही है।

इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री परेशान

दिबियापुर। शनिवार को आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने व कई ट्रेनों के देर से आने पर यात्री परेशान रहे। फफूंद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे व महानंदा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से पहुंची।

इटावा की ओर जाने वाली गोविंदपुरी से अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर एक घंटे, महानंदा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, इटावा मेमू पौने दो घंटे देर से आई। सूत्रों के अनुसार आगरा -लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस व साप्ताहिक निरस्तीकरण के कारण अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर भी रविवार को निरस्त रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed