फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members kept sleeping, jewelery worth 30 lakhs including cash stolen

सोते रह गए परिजन, नकदी समेत 30 लाख के जेवर चोरी

Mon, 20 Jun 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Family members kept sleeping, jewelery worth 30 lakhs including cash stolen
खुली पड़ी अलमारी व लॉकर। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में शनिवार रात चोरों ने एक घर से नकदी समेत 30 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। वारदात के वक्त गृहस्वामी परिजनों समेत कमरों में सो रहे थे। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

गांव कुदरकोट निवासी राशन डीलर अंजनी कुमार दीक्षित ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात वह परिजनों के साथ घर के नीचे कमरे सो रहे थे। बड़ा पुत्र अमित कुमार छत पर सो रहा था। देर रात किसी वक्त चोर पीछे से छत पर आए और सीढ़ी लगाकर घर में उतर आए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी के लॉकर को खोलकर उसमें रखे 35 हजार रुपये समेत 30 लाख रुपये के आभूषण पार कर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सुबह पत्नी मीरा कमरे में झाड़ू लगाने गईं तो वहां अलमारी खुली और सामान बिखरा देख चीख पड़ी। बताया कि चोर अलमारी के लॉकर से आठ अंगूठियां, एक जंजीर, कान के तीन सेट, दो तोड़ियां, 35 हजार रुपये की नकदी के अलावा बेटी पूजा का हार, चूड़ी, सोने की जंजीर, बेंदा, गुच्छा, नौ अंगूठियां, बच्चों के खडुआ, नाक की लौंग, दो मंगलसूत्र आदि आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चोर कमरे में रखे बक्से से नौ जोड़ी तोड़ियां, अंगूठी, बेंदी, तीन सेट कान के बाले, तीन सेट कंगन व 45 चांदी के सिक्के भी ले गए। पीड़ित ने बताया कि घर से जाते समय चोर कार का शीशा भी तोड़ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

घर के कमरे में बिखरे पड़े जेवरों के पर्स व बॉक्स।

घर के कमरे में बिखरे पड़े जेवरों के पर्स व बॉक्स। - फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed