Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members had put the body on the road jam

परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

Sat, 30 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 30 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Family members had put the body on the road jam
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सामपुर में सपा नेता के पुत्र की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार की तड़के बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक की पत्नी को नौकरी और एक वर्षीय बेटी को दस लाख रुपये दिलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान लगभग आठ घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे एसपी, जिला पंचायत अध्यक्ष व दिबियापुर विधायक ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर ग्राम सामपुर में दिन-दहाड़े सपा नेता के पुत्र अवधेश यादव की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में शुक्रवार की सुबह मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों संग  बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने, सीएम अखिलेश यादव को बुलाए जाने की मांग को लेकर जाम लगाए रहे। जाम की सूचना पर पहुंचे एसपी मनोज तिवारी ने परिजनों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन परिजनों ने एक न सुनी। परिजनों ने भगत सिंह चौराहे पर शव रखकर लगभग आठ घंटे तक जाम लगाए रखा।

जाम से आने-जाने वालों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिजन मृतक की पत्नी प्रीति को नौकरी दिलाए जाने, मृतक की एक वर्षीय पुत्री मुस्कान को दस लाख रुपये की मदद दिलाए जाने की मांग पर अड़े रहे।  सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव व दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने परिजनों का काफी समझा-बुझाया। उन्होंने परिजनों को उनकी मांगे पूरी कराए जाने का आश्वासन दिया। कई घंटों तक चली वार्ता के बाद जाम खुलवाया जा सका।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सामपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े सपा नेता के पुत्र की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में मृतक के भाई ने चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को लेकर देर रात तक एसपी गांव में डेरा डाले रहे। एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया है।

गांव शामपुर निवासी ऋषि यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 28 जनवरी 2016 को वह अपने बड़े भाई अवधेश यादव व मित्र अजय उर्फ शनि यादव के साथ अपने गांव सामपुर से बिधूना की ओर जा रहा था। जैसे ही वह लोग गोढा सामपुर पहुंचे। तभी पहले से घात लगाए बैठे सत्यदेव यादव व उसके भाई जयदेव यादव ने अपने घर के बाहर घेर लिया।

सत्यदेव यादव के कमरे से बमुराह हाल निवास किशनी रोड निवासी उमा सिंह व उनका पुत्र भानु प्रताप उर्फ दीपू निकले और कट्टे से जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। वह गांव की तरफ भाग गए। आरोपी सत्यदेव ने उसके भाई अवधेश यादव के ऊपर फायर कर दिया। गोली अवधेश के सीने में जा लगी।


जिससे उसका भाई जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। जब वह व उसका साथी शनि घटनास्थल पर पहुंचे तो उसका भाई अवधेश लहूलुहान हालत में पड़ा था। सैफई में डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। मृतक अवधेश के भाई ऋषि ने आरोप लगाया है कि हाल ही में हुए प्रधानी चुनाव को लेकर उपरोक्त चारों आरोपी अवधेश से रंजिश मानते थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed