{"_id":"6b00910ea144083f0c056609","slug":"family-members-departed-from-nepal-after-completing-the-paperwork-auraiya-news-c-211-1-aur1009-155251-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नेपाल से कागजी प्रक्रिया पूरी कर रवाना हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नेपाल से कागजी प्रक्रिया पूरी कर रवाना हुए परिजन
विज्ञापन
फोटो-38-विवेक। फाइल फोटो
फोटो-39-लक्ष्मण। फाइल फोटो
-यूपी निवासी रिश्तेदार देर रात पहुंचे थाने, रेलवे ट्रैक किनारे मिले थे युवकों के शव
-टूटे मोबाइल फोन के सिम के जरिए हुई थी शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। रेलवे ट्रैक किनारे गुरुवार सुबह मिले दो युवकों के शवों के मामले में परिजन के शनिवार तक पहुंचने की संभावना है। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन नेपाल में कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रवाना हो चुके हैं। वहीं, यूपी में मौजूद रिश्तेदारों के शुक्रवार देर रात थाने पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, परिजनों के आने के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
प्रयागराज से टूंडला की ओर जा रही लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लोको पायलट ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे रेलवे ट्रैक किनारे दो शव होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी थी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस को मौके से दो टूटे मोबाइल फोन मिले थे। उनके सिम निकाल कर पुलिस ने दूसरे फोन में डालें, जिसके बाद उनके परिजन की कॉल आनी शुरू हो गई। मृतकों की पहचान विवेक विश्वकर्मा (29) पुत्र सोमलाल और लक्ष्मण टोड (31) पुत्र तेजबहादुर, निवासी हेटौंडा, पदमपोखरी, जिला मकवानपुर (नेपाल) के रूप में हुई है। हांलाकि मृतक के रिश्तेदार यूपी के सुल्तानपुर निवासी ध्रुवा की पुलिस से बात होने के बाद वह देर रात थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि परिजन शनिवार को पहुंचेंगे, जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।