फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members clash over mutual dispute, acid thrown on face, six injured

Auraiya News: आपसी विवाद में भिड़े परिवारीजन, चेहरे पर फेंका एसिड, छह घायल

Sat, 22 Jun 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Family members clash over mutual dispute, acid thrown on face, six injured
बिधूना। कस्बे के सब्जी मंडी सराफा बाजार में एक ही परिवार के दो पक्षों में सुबह ग्राहक को लेकर आपस में विवाद हुआ। रात दुकान बंद करके घर जाते समय एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आभूषण साफ करने वाला एसिड डाल दिया। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग झुलस गए। इसमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

बिधूना के किशोरगंज सब्जी मंडी में सराफा बाजार निवासी रिषभ व आकाश की सराफा की दुकान है। वहीं पास ही में चचेरे भाई सुमित भी सराफा की दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच दुकान पर आए ग्राहक को लेकर विवाद हो गया। हालांकि थोड़ी कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद देर रात लगभग नौ बजे दोनों पक्ष दुकान बंद करके अपने-अपने घर जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में सुबह की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से मुंहाचाही हो गई। इस संबंध में अस्पताल पहुंचे दीपांशु, आकाश व रिषभ ने आरोप लगाते हुए बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर सोना-चांदी साफ करने वाला एसिड फेंक दिया। हालांकि पीड़ित बताए जा रहे पक्ष ने बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एसिड उनके चेहरे व शरीर पर गिर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एक पक्ष के तीनों भाई झुलस गए। इसी बचाव के दौरान हाथ लगने से विपक्षी सुमित, अमित व सुरेश मराठा के ऊपर भी एसिड गिर गया। इससे वह तीनों भी झुलस गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही एसिड से झुलसे सभी घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने देर रात एक पक्ष से रिषभ व आकाश व दूसरे पक्ष के सुमित को गंभीर रूप से झुलसा देख सैफई रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में सीओ अशोक कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ है। इसमें एसिड फेंकने से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों पक्षों के तीन लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया। इस मामले में दाेनों पक्षों से दीपांशु, आकाश व दूसरे पक्ष से अमित पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed