{"_id":"5ea47e278ebc3ee0a3018cdf","slug":"fallo-up-auraiya-news-knp557044050","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में नर्सिंग होम संचालक व डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में नर्सिंग होम संचालक व डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरैया। गल्लामंडी स्थित नर्सिंग होम में शुक्रवार को एक प्रसूता की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालक व उसके भाई के अलावा एक चिकित्सक तथा तीन अज्ञात नर्सिंग होम स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बता दें कि शहर की गल्ला मंडी के सामने से हाईवे किनारे स्थित न्यू मां सरोज नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता श्वेता तिवारी (35) पत्नी गौरव तिवारी निवासी भर्थना इटावा की ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर इटावा ले जाते समय शुक्रवार को मौत हो गई थी।
मृतका की मौत के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में हंगामा काटा था। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के आदेश पर नर्सिंग होम सील कर दिया था। शनिवार को मृतका के पति गौरव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक रज्जन तिवारी व उसके भाई सज्जन तिवारी पुत्रगण वीरेंद्र तिवारी के अलावा सर्जन डॉ.ब्रजेश यादव तथा तीन अज्ञात नर्सिंग होम स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में अस्पताल संचालक रज्जन तिवारी ने फोन पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि मृतक महिला का सिजेरियन आपरेशन था। साथ ही उसके शरीर में खून की भी कमी थी। इस पर उनके परिजनों से ब्लड की उपलब्धता कराने को कहा गया लेकिन उनके द्वारा ब्लड उपलब्ध नहीं कराया गया।
लॉकडाउन के कारण नर्सिंग होम प्रशासन की ओर से पहले ही खून उपलब्ध कराने की बात पर मना कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रजिस्ट्रेशन में उनके नर्सिंग होम में आपरेशन करने की अनुमति है। यही नहीं आपरेशन भी विशेषज्ञ सर्जन से ही कराया गया। उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।