फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Faith overflowed in the reservoirs, offerings were made to the setting sun, songs of Chhathi Mai echoed.

Auraiya News: जलाशयों में उमड़ी आस्था, डूबते सूरज का दिया अर्घ्य, गूंजे छठी माई के गीत

Mon, 27 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 27 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Faith overflowed in the reservoirs, offerings were made to the setting sun, songs of Chhathi Mai echoed.
औरैया/दिबियापुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का रंग सोमवार को पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच नजर आया। 27 अक्तूबर की शाम जिलेभर में हजारों श्रद्धालुओं ने घाटों, तालाबों और कृत्रिम जलाशयों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाएं पारंपरिक व्रत धारण कर साड़ी में सुसज्जित होकर पूजा सामग्री से सजे सूप लेकर जल में उतरीं और सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

औरैया शहर के अलावा दिबियापुर, अछल्दा, बिधूना और गेल कैंपस मेंं जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं ने पूजन के लिए सफाई, रोशनी और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के इंतजाम किए। कई स्थानों पर युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ भक्ति रस में डूबकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। घर-घर में ठेकुआ, पूड़ी-कद्दू की सब्जी और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाकर लोग पूजा की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के अनुसार, सूर्य उपासना का यह पर्व सूर्य की आराधना और प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर अर्घ्य देती हैं और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं। छठ घाटों पर शाम तक छठ मइया के गीत गूंजते रहे। इस दौरान जिले के कई इलाकों का वातावरण आस्था और उत्सव के रंग में डूबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed