फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   faimily person dont accept suicide case

परिजन आत्महत्या मानने को तैयार नहीं

Mon, 01 Mar 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
faimily person dont accept suicide case
सहायल (औरैया)। युवक का शव लटका मिलने के मामले में सोशल मीडिया पर तीन ऑडियो वायरल होने के बाद गुत्थी उलझ गई है। दो ऑडियो में युवक और उसकी मां व तीसरे में लवकुश के भाई की युवती से बातचीत है। पुलिस ने पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि की बात कही है। लेकिन मृतक के पिता इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। वह पहले ही प्रेमिका के पिता पृथ्वीराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। रविवार को पुलिस ने उन्हें समझाया। जबकि युवती के घर के बाहर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

ऑडियो में ये बात साफ हो रही है कि युवती शादी नहीं करना चाहती थी। वहीं मृतक के भाई रवि ने बताया कि प्रेमिका ने पहले भी फोन पर धमकाया था कि वह किसी और के साथ चली जाएगी और लवकुश के परिवार को फंसा देगी। हालांकि युवती ने आश्वासन दिया कि वह लवकुश और उसके परिवार पर कोई संकट नहीं आने देगी। अलग-अलग ऑडियो से मामला और उलझ गया है। आशंका है कि कहीं युवती का लवकुश के साथ हद दर्जे का प्रेम देखकर ही उसके परिजनों ने कोई कदम तो नहीं उठाया।
विज्ञापन

ये है मामला
वृतझाल निवासी लवकुश शुक्रवार तड़के भूसा बेचने के लिए लोडर से छिबरामऊ गया था। सुबह के समय गांव के बाहर एक पेड़ पर संदिग्धावस्था में लवकुश का शव लटका मिला। लोडर का शीशा, मोबाइल टूटा मिला था। वृतझाल से किचैया गोपालपुर संपर्क मार्ग पर लोडर के आगे बबूल के कटे पड़े थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया था। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर प्रेमिका के पिता किचैया गोपालपुर निवासी पृथ्वीराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को सहायल थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर पीड़ित पक्ष के बयान लिए। विभिन्न पहलुओं पर पुलिस ने जांच भी की। सहायल थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। लेकिन मृतक के परिजन आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के खेत के पड़ोस में ही खेत बटाई पर लिए था प्रेमिका का पिता
जिस खेत को लड़की के पिता बटाई पर पर लेकर खेती करते थे। उसी के पास में ही लवकुश का खेत था। इसके कारण युवती से प्रेम हो गया था। लेकिन लड़की पक्ष दोहरे और लड़का बहेलिया जाति का होने के कारण लड़की पक्ष को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में पुलिस तैनात रही। थानाध्यक्ष का कहना है कि वायरल ऑडियो को संज्ञान में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed