फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Exercise to meet the deficit of potato with groundnut

Auraiya News: आलू का घाटा मूंगफली से पूरा करने की कवायद

Thu, 16 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Exercise to meet the deficit of potato with groundnut
बिधूना। आलू खोदाई के बाद किसान मक्का व मूंगफली बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। किसान मूंगफली की फसल को काफी फायदेमंद बता रहे हैं। वहीं मंदी से किसान पिछले कई वर्षों से झटका खा रहे थे। इस बार आलू भी झटका दे गया है। ऐसे में किसानों का रुझान तेजी से मूंगफली की ओर बढ़ा है।
विज्ञापन

खेतों में तैयार होने वाली अन्य फसलों की काफी रखवाली करनी पड़ रही है। अन्ना मवेशियों से भी फसलों को बचाना पड़ रहा है। ऐसे में मूंगफली की खेती करने वाले किसानों का मानना है कि इस समय किसानों के लिए मूंगफली की खेती काफी फायदेमंद है। जिले में बिधूना, ऐरवाकटरा, अजीतमल क्षेत्र के करीब 300 हेक्टेयर में मूंगफली की खेती पिछले वर्ष से शुरू की गई थी। इधर, आलू खोदने के बाद किसानों ने मक्का की फसल पर उम्मीद जताई थी, लेकिन मक्का का भाव पिछले वर्ष 1400 रुपये से अधिक नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

इससे बमुश्किल लागत ही निकल पाई। इस बार भी आलू की अगैती फसल का भाव ठीक न मिलने से लागत मूल्य भी डूब गया। इसके बाद कुछ किसानों ने गेहूं बो लिया। इस बार मूंगफली की फसल भी ठीक हुई। इसकी लोडिंग कई प्रदेशों तक भेजी गई। गत वर्ष मूंगफली का भाव 4000 से 4800 रुपये क्विंटल तक रहा था। इस बार मूंगफली 5200 से 5700 रुपये क्विंटल के भाव से बिकी। अच्छी उपज और बेहतर दाम मिलता देख किसानों का रुझान इस खेती की ओर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबोझ के किसान उमाशंकर ने बताया कि रात की रखवाली से परेशान होकर मूंगफली की फसल करनी चालू की है। इसे आवारा जानवर नहीं खाते अच्छी पैदावार होती है। नगला परसादी निवासी राधा किशन ने बताया कि पिछले वर्ष मूंग दो बीघा सिर्फ दो किलो निकली थी, आवारा जानवर खा गए। उसी को लेकर इस बार मूंगफली की खेती छह बीघा कर रहे हैं। किसानों ने बीज तैयार कराना शुरू कर दिया है।

कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि इस समय मूंगफली की बुआई की जा सकती है। जिले के कुछ हिस्सों में किसानों ने इसकी पैदावार शुरू की है। किसान इस फसल को तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों को समय समय पर फसल की बेहतर देखरेख के लिए सलाह लेते रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed