फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Examination of LL.B. Third Semester conducted by leak paper

लीक पेपर से कराई एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा

Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Examination of LL.B. Third Semester conducted by leak paper
जानकारी देते एलएलबी पांचवीं व तीसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थी। - फोटो : amar ujala
शहर के तिलक महाविद्यालय में सोमवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा लीक पेपर से करा दी गई। यह पेपर शनिवार को पांचवें सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को बांटा गया था, फिर गलती की जानकारी पर कालेज प्रशासन ने इन्हें दोबारा लिफाफे में रख लिया गया। इधर, छात्रों ने बीते रविवार को लीक पेपर बेचे जाने की बात कही है।  सोमवार को शहर के गुलाब सिंह महाविद्यालय के एलएलबी तीसरे पांचवें सेमेस्टर के परीक्षार्थियों ने बताया कि शनिवार को तिलक महाविद्यालय में उनका का पंाचवें सेमेस्टर का हृयूमन राइट का पेपर था। इस दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से उन्हें तीसरे सेमेस्टर का प्रॉपर्टी लॉ का पेपर वितरित कर दिया गया। इसमें परीक्षार्थियों ने जैसे ही पेपर हाथ में लेकर पढ़ा तो उन्हें जानकारी हुई।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान कई परीक्षार्थियों ने उस प्रश्न पत्र पर अपने-अपने रोल नंबर भी लिख दिए थे।  जानकारी पर विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में सभी वितरित प्रश्न पत्रों को एकत्रित कर उन्हें फिर से लिफाफे में बंद करके रख दिया गया। सोमवार को पेपर होने के बाद एलएलबी पांचवें सेमेस्टर के परीक्षार्थी राहुल राठौर, रविंद्र प्रजापति, ऋषभ अवस्थी, शिवम पांडेय, शिवम दुबे, अजय शुक्ला ने बताया कि पेपर लीक होने की जानकारी उन्होंने डीएम, कानपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन के जरिए भेज दी थी।
विज्ञापन


छात्रों ने यह भी बताया कि रविवार को भी एडीएम रामसवेक द्विवेदी को इसकी लिखित शिकायत की। साथ ही लीक पेपर को दो-दो हजार रुपये में बेेचे जाने की भी जानकारी दी थी। एडीएम और प्रभारी डीएम रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि पेपर लीक होने की जानकारी मिली थी। इस पर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। वहां से दो आब्जर्वर भेज दिए गए थे। सोमवार को सुबह 6 बजे खुले पेपरों को सुरक्षा में ले लिया था। बाद में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को वितरित कराकर परीक्षा संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि यदि लीक पेपर के प्रश्न आउट होने का कोई भी सबूत सामने आता है तो लीक पेपर की परीक्षा निरस्त की कार्रवाई की जाएगी। तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य अविनाश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को गलत पेपर खुल गया था। पेपर दो-चार छात्रों को ही वितरित हो पाया था। जानकारी पर अपनी निगरानी में पेपर को दोबारा सील कर दिया था। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक और कुलपति को बता दिया था। पेपर आउट होने की बात गलत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed