फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Evergreen Academy defeated Ramgarh by 20 runs

Auraiya News: एवरग्रीन अकादमी ने रामगढ़ को 20 रन से हराया

Tue, 26 Nov 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Evergreen Academy defeated Ramgarh by 20 runs
औरैया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

तहसील ग्राउंड बिधूना में इसका आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच एवरग्रीन अकादमी बनाम रामगढ़ के मध्य खेला गया। जिसमें एवरग्रीन अकादमी की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
15 ओवर के इस मैच में एवरग्रीन के बल्लेबाजों ने 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें शुभ ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली, सुधांशु व कुलदीप ने 19-19 रनों की पारी का योगदान दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ की ओर से आशीष कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट व अजय ने दो विकेट व सागर ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी रामगढ़ की टीम 140 रनों का पीछा करते हुए मात्र 120 रन ही बना सकी। रामगढ़ की ओर से सर्वाधिक शालू ने 44 रन व आशीष ने 37 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एवरग्रीन अकादमी की ओर से सुधांशु ने सर्वाधिक चार विकेट के साथ दीपक ने तीन व प्रबल ने एक विकेट प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दूसरे मैच बुधवार को खेले जाएंगे। इसमें एरवाकटरा, हरचंदपुर व एवरग्रीन जूनियर के मध्य खेले जाएंगे। इसके साथ ही 28 नवंबर को एथलीट जूनियर, बालिका, बालक वर्ग व कबड्डी बालक एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बढि़न में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed