फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Evaluate a teacher group boycott

एक शिक्षक गुट का मूल्यांकन बहिष्कार जारी

Sun, 05 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 05 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Evaluate a teacher group boycott

वैदिक इंटर कालेज में चल रहा बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पांचवें दिन शनिवार को प्रभावित रहा। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह गौर की अगुवाई में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए टीचरों ने नारेबाजी की।

विज्ञापन


 
जिलाध्यक्ष ने मूल्यांकन कार्य में लगे सवित्त तथा स्ववित्त पोषित शिक्षकों से सरकार की मनमानी के लिये सतत संघर्ष का आह्वान करते हुए मूल्यांकन बहिष्कार को कहा।
विज्ञापन



इस पर अधिकांश शिक्षकों ने कार्य बंद भी कर दिया। नेताओं ने कहा कि जब तक मानदेय की घोषणा तथा विनियमितीकरण नहीं किया जाता। तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।

 
इस मौके पर अमरेश शुक्ला, विवेक त्रिवेदी, दिनेश चौहान, राजनारायण तिवारी, यदुवीर सिंह यादव, आदित्य कुमार सिंह, सुरेन्द्र राजपूत एवं अंबरीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रांतीय संरक्षक प्रेमनारायण दुबे ने भी आंदोलन के समर्थक के लिए शिक्षकों से संपर्क किया। इधर, केंद्र व्यवस्थापक तुलसीराम कश्यप ने आंदोलनकारी शिक्षकों से कहा कि जो लोग मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। वह कक्ष से निकल जाएं तथा कार्य में लगे अन्य शिक्षकों को अपना कार्य शांतिपूर्वक करने दें।


उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित को मोबाइल पर आंदोलन कर रहे शिक्षकों के बारे में जानकारी दी। डीआईओएस ने आदेश दिया कि बहिष्कार करने वालो के स्थान पर नये शिक्षकों को लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed