फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Etawah winner in boys category and Auraiya winner in girls category

Auraiya News: बालक वर्ग में इटावा व बालिका वर्ग में औरैया विजेता

Sat, 23 Sep 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Etawah winner in boys category and Auraiya winner in girls category
दिबियापुर। रामगढ़ स्थित श्री सुंदर सिंह इंटर काॅलेज में माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंडर-19 बालिका वर्ग में औरैया जिले की टीम एवं बालक वर्ग में इटावा जिले की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन


शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पांडेय, विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. अनिरुद्ध प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अंडर-19 बालिका वर्ग का मुकाबला औरैया और कानपुर नगर की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले के दौरान पेनाल्टी शूट आउट के माध्यम से औरैया की टीम ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया। कानपुर नगर की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 बालक वर्ग में इटावा और कानपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इटावा की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। कानपुर नगर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

पेनाल्टी शूट आउट से इटावा की टीम ने मुकाबला अपने नाम किया। अंडर-14 बालक वर्ग में औरैया और इटावा के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया गया। बाद में पेनाल्टी शूट आउट के माध्यम से इटावा की टीम ने 3-0 से मुकाबला जीत लिया। औरैया की टीम उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका राजपाल सिंह, अरविंद कुमार, श्याम प्रकाश गुप्ता, सिंटू यादव, मोहित शुक्ला, टाइम कीपर की भूमिका मुकुल यादव, स्कोरर की भूमिका श्रीकृष्ण ने निभाई। संचालन सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने किया। मोहित यादव, होशियार सिंह, राजेश राजपूत, श्याम किशोर, विक्रम जायसवाल, जगदीश चंद्र, शशांक पाल, गौरव यादव, प्रिंस, मांधाता चौधरी, हरिराम, देवेंद्र कुमार, पवन गुप्ता आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed